गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी और सांस्कृतिक मंच की रामलीला में राम विश्वामित्र से राम सीता स्वयंवर के दृश्यों का मंचन किया गया। कलाकारों ने राम- लक्ष्मण संवाद, गौरी पूजन, सीता स्वयंवर में रावण का अरे जनक तुम लाओ सिया को करूं धनुष को भंग अभी...कहकर अपना घमंड दिखाते है। रावण बाणासुर संवाद, जनक सीता संवाद, राम का शिव धनुष भंग करने और राम सीता विवाह तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल ने सभी का आभार जताया। संवाद
....................
राम, लक्ष्मण और सीता भूमिका में बालिकाएं
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नागदेव रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित लीला के दूसरे दिन सीता जन्म, दशरथ जनक संवाद, ताड़िका वध, अहिल्या उद्धार और पुष्प वाटिका का मंचन किया गया। राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिका में बालिकाओं के अभिनय को सबने सराहा। राम की भूमिका में शीतल भैसोड़ा, लक्ष्मण की भावना कोरंगा और सीता का पात्र कल्पना ने निभाया। दशरथ की भूमिका कमल पंत, जनक की किशन पंत और विश्वामित्र की प्रमोद उप्रेती ने निभाई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डाॅ. डीएन भट्ट रहे। संवाद