फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव को आता है बजट का सही उपयोग करना

Sun, 20 Jan 2019 10:38 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पोल लाइटों से जगमगाता पिथौरागढ़ का क्वीतड़ गांव। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
क्वीतड़ इस समय शायद जिले की पहली ऐसी ग्राम पंचायत जहां सार्वजनिक उपयोग वाले रास्ते भी रोशन हैं। लोक गायिका कबूतरी देवी के इस गांव में स्ट्रीट लाइट का सारा खर्च ग्राम प्रधान खुद ही वहन करते हैं। अपने संसाधनों के बल पर जगमग इस गांव के ग्राम प्रधान को अब जिला प्रशासन अपने स्तर से सम्मानित करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


यहां 14वें वित्त मद से 60 पोल लाइटें लगी हैं। ग्राम प्रधान ने पोल लाइटों को अपने निजी कनेक्शन से जोड़ा हुआ है। करीब 3000 प्रतिमाह के
बिजली का खर्च वह स्वयं वहन करते हैं। वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायत ने आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन का निर्माण कराने के साथ ही अस्पताल जाने के लिए बेहतरीन रास्ते बनाएं। गांव में 22 लाख रुपये की लागत से प्रवेश द्वार संपर्क मार्ग बने हैं।


ग्राम पंचायत को पानी की भी कमी नहीं है। 56 लाख रुपये की लागत की जिला योजना से पेयजल योजना बनी है। ग्राम पंचायत के 95 प्रतिशत लोगों के पास पानी का कनेक्शन है। विधायक निधि से ग्राम पंचायत के सिलौनी से चिमतोली तक 9 लाख रुपये की लागत से डेढ़ किमी सड़क बनी है। बीएडीपी  मद से 13 लाख लागत से खेल मैदान बना है। 49.99 लाख रुपये की लागत से इंटर कालेज का मुख्य भवन और संपर्क मार्ग बना है। गांव में 11 लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बने हैं। 800 आबादी वाली ग्राम पंचायत में साढ़े चार साल में करीब चार करोड़  रुपये के विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन


प्रधान का मानदेय चौकीदारों को
ग्राम प्रधान श्याम सुंदर सौन को 1500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। इस रकम से उन्होंने पेयजल योजना की देखरेख के लिए 1000 और 500 रुपये में दो चौकीदार रखे हैं।

अब सोलर पावर प्लांट के लिए कोशिश
ग्राम पंचायत में सोलर पावर प्लांट लगाने का प्रयास किया जा रहा है। लोक गायिका स्वर्गीय कबूतरी देवी की स्मृति में स्मारक बनाया जा रहा है। सोलर लिफ्ट पेयजल योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है।  
- श्याम सुंदर सिंह सौन, ग्राम पंचायत के प्रधान


फरवरी पहले सप्ताह वह क्वीतड़ जाऊंगी। ग्राम प्रधान को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य सरकार से भी ग्राम पंचायत को पुरस्कृत कराया जाएगा।
विज्ञापन

वंदना,  मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें