फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: हैलो हेल्प टोल फ्री नंबर का आज होगा शुभारंभ, जानें कैसे घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

Thu, 14 May 2026 05:32 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 15 मई से ‘हैलो हेल्प’ टोल फ्री सेवा शुरू होने जा रही है जिससे लोग घर बैठे प्रशासन तक अपनी समस्या पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में हैलो, मेरी शिकायत दर्ज कर इसका जल्द समाधान कर दें। शुक्रवार से सीमांत के लोग घर बैठे अपनी यह आवाज संबंधित अधिकारियों के कानों तक पहुंचा सकेंगे। 15 मई से हैलो हेल्प टोल फ्री नंबर का शुभारंभ होगा।

सीमांत जिले के लोगों को अब अपनी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। यह संभव होगा डीएम आशीष भटगाईं की पहल पर। डीएम ने जनता की समस्याओं और शिकायतों को दर्ज करने के लिए हैलो हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया है।

डीएम ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से लोगों को प्रशासनिक सहायता व शिकायत निवारण की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस पहल से सीमांत व दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी घर बैठे ही फोन के माध्यम से अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। उन्हें इसके लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

उन्होंने कहा कि हैलो हेल्प सेवा की नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी। समय-समय पर शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी जानते हुए इनके समाधान की समय सीमा तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें