फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग से लौटे यात्रियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर

Sun, 08 Jul 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
विज्ञापन
नैनी सैनी हवाई पट्टी से वापस आया कैलाश मानसरोवर यात्रा दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से कैलाश यात्रियों को लेकर गुंजी के लिए रवाना हुए दो हेलीकॉप्टरों को मौसम की खराबी के कारण छियालेख से लौटना पड़ा। पांचवें दल के यात्रियों ने रविवार को चीन में प्रवेश कर लिया। छठे दल के एक यात्री को मेडिकल अनफिट पाए जाने पर गुंजी में रोक दिया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर सातवें दल के कैलाश यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ से गुंजी के लिए रवाना हुए। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर उतर नहीं सके। इसके बाद यात्रियों को वापस पिथौरागढ़ हवाई पट्टी लाया गया। नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि अब 57 सदस्यीय इन यात्रियों को सोमवार को गुंजी भेजा जाएगा। उधर, यात्रा पूरी कर लौटा तीसरा दल गुंजी में रुका है। चौथा दल चीन के कुगू में है। यह दल कैलाश की परिक्रमा पूरी कर मानसरोवर की परिक्रमा कर रहा है। पांचवें दल के सदस्यों ने रविवार सुबह 7.20 बजे चीन में प्रवेश किया।

छठे दल के यात्रियों का रविवार सुबह गुंजी में पुन: परीक्षण हुआ। दल में शामिल हरियाणा निवासी 55 वर्षीय यात्री सहदेव कुमार चिकित्सकीय परीक्षण में अस्वस्थ मिले। हाइपर टेंशन की शिकायत पर आईटीबीपी के चिकित्सक डॉ.राहुल रावत ने आगे जाने से मना कर दिया। यात्री सहदेव कुमार अब तीसरे बैच के यात्रियों के साथ हेलीकॉप्टर से लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें