फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से दारमा के आपदाग्रस्त गांवों में पहुंचे विधायक और अधिकारी सुनी लोगों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। विधायक हरीश धामी, एडीएम एफआर चौहान और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला शनिवार को हेलीकॉप्टर से आपदा प्रभावित क्षेत्र दारमा घाटी के गांवों में पहुंचे। उन्होंने वहां जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सप्ताह बारिश से दारमा घाटी में कई भेड़पालकों की बकरियों की मौत हो गई। कई पैदल पुल और पैदल मार्ग टूट गए। इससे दारमा घाटी का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया।
शनिवार को विधायक धामी और अधिकारी हेलीकॉप्टर से ढांकर पहुंचे। वहां से आठ किमी दूर दांतू, दुग्तू पहुंचे। उन्होंने वहां बैठक कर जनसमस्याएं सुनीं।
दांतू के ग्राम प्रधान जमन दताल और दुग्तु के प्रधान देवेंद्र दुग्ताल ने अधिकारियों को दूसरी घाटी से आए भेड़पालकों को राशन न मिलने की समस्या बताई। इस पर एडीएम एफआर चौहान ने ग्राम प्रधान और राशन विक्रेता को राशन जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि जो लोग किसी कारणवश राशन कार्ड लाना भूल गए हैं, उन्हें भी राशन दिया जाए। लोगों ने आपदा में नुकसान, बंद सड़क, पैदल मार्ग, पुल, राशन, भूकटाव और सुरक्षा दीवार आदि समस्याएं रखीं।
एडीएम ने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्य करने के लिए कहा। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने लोगों से कहा कि कोई भी समस्या होने पर वीसैट से उनके व्हाट्सएप पर जानकारी दी जा सकती है।
हेलीकॉप्टर से 30 लोगों ने की आवाजाही
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत घाटी के गांव में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से लाया जा रहा है। शनिवार को हेलीकॉप्टर ने आपदाग्रस्त गांवों के लिए छह उड़ानें भरीं। इसमें ढांकर, दुग्तु, बोन, मारछा, नागलिंग, सोसा, घरुड़ी, बंगापानी से 30 लोगों को लाया गया जबकि 10 लोगों को गांव भेजा गया।
एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि धारचूला में किसी युवती की मृत्यु की सूचना मिली थी। इससे बाद मारछा गांव में फंसे उनके परिजनों को लेने हेलीकॉप्टर भेजा गया। मारछा में 10 पैकेट राहत सामग्री भी भेजी गई।
विधायक हरीश धामी भी लगातार आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुलझा रहे हैं। लोग विधायक को फोन से सूचनाएं दे रहे हैं।
लोगों की सूचना पर विधायक अधिकारियों को समस्या बता रहे हैं। विधायक ने बताया कि सीमांत में आई आपदा को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से हेलीकॉप्टर सुविधा देने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें