फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 12 दिनों के बाद उड़ा हेलीकॉप्टर, 16 यात्रियों ने किया हवाई सफर

Thu, 17 Oct 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आखिरकार 12 दिन के इंतजार के बाद हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ पहुंचा। इससे सीमांत के लोगों के साथ ही पर्यटकों और आदि कैलाश यात्रियों को राहत मिली है। हेलीकॉप्टर ने हल्द्वानी से दो फेरे लगाए। इनमें 16 यात्रियों ने हवाई सफर किया।
विज्ञापन

दरअसल बीते पांच अक्तूबर को पिथौरागढ़ से पंतनगर, हल्द्वानी रूट पर संचालित हेलीकॉप्टर सेवा बंद हो गई थी। कंपनी तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए फिर से इसके संचालन के लिए तारीख पर तारीख दे रही थी। इस पर कई सवाल खड़े हो रहे थे।
अब 12 दिन बाद बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू हुई है। हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर ने दो फेरे लगाए। पहले फेरे में एक यात्री पिथौरागढ़ पहुंचा और यहां से चार यात्रियों ने हल्द्वानी की यात्रा की। दूसरे फेरे में हल्द्वानी से पांच यात्री आए, जबकि वापसी में पिथौरागढ़ से छह यात्री रवाना हुए। लंबे समय बाद हेलीकॉप्टर सेवा के साथ ही बुकिंग शुरू होने से सीमांत के लोगों को राहत मिली है। कंपनी के मुताबिक बीते बुधवार से बुकिंग शुरू हुई है। संवाद
विज्ञापन


आदि कैलाश दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचे यात्री
पिथौरागढ़। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से आदि कैलाश यात्रियों ने भी राहत महसूस की है। नैनीसैनी से हेलीकॉप्टर पहले फेरे में चार यात्रियों को लेकर गुंजी पहुंचा और वहां से तीन यात्री वापस आए। दूसरे फेरे में तीन यात्री गुंजी पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर को खाली आना पड़ा।

कोट...हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। तकनीकी कारणों से सेवा बंद थी। आदि कैलाश यात्री भी हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचाए गए। - कविंद्र कुमार, ग्राउंड स्टाफ, हेरिटेज, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें