फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 22 से शुरू होगी पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा

Fri, 16 Feb 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हैरिटेज एविएशन 22 फरवरी से हवाई सेवा शुरू करेगा। हेली सेवा शुरू होने से पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगीं। उड़ान योजना के तहत हैरिटेज एविएशन हल्द्वानी से पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा शुरू करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य सीमांत के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा शुरू होने से यहां पर्यटन गतिविधियां बढेंगी। पर्यटकों को हल्द्वानी से मुनस्यारी पहुंचने में लंबा समय लगता है। हेली सेवा शुरू होने के बाद सिर्फ एक घंटे में पर्यटक और स्थानीय लोग आसानी से पहुंच सकेंगे। हेली सेवा शुरू होने से आपातकाल में भी लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। डीएम रीना जोशी का कहना है कि 22 फरवरी से हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें