फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के बीच हेली सेवा एक अक्तूबर से, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से मिलेगा लाभ

Thu, 25 Sep 2025 04:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

एक अक्तूबर से जिला मुख्यालय से मुनस्यारी के लिए हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा। इससे पर्यटकों, मरीजों के साथ ही क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। इससे पर्यटन कारोबार भी रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के बीच हेली सेवा एक अक्तूबर से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेली सेवा का इंतजार कर रहे लोगोें के लिए अच्छी खबर है। एक अक्तूबर से जिला मुख्यालय से मुनस्यारी के लिए हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा। इससे पर्यटकों, मरीजों के साथ ही क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। इससे पर्यटन कारोबार भी रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है।

जिला मुख्यालय से मुनस्यारी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा पहली बार शुरू होने जा रही है। एक अक्तूबर से शुरू होने वाली हवाई सेवा रोजाना संचालित होगी। हेलिकॉप्टर जिला मुख्यालय और मुनस्यारी के बीच रोजाना दो फेरे लगाएगा। छह सीटर हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने से पर्यटकों की आवाजाही सुगम होगी। हेली सेवा का पर्यटन नगरी के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हेरिटेज एविएशन कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, हेलिकॉप्टर का एक तरफ का किराया 2500 रुपये होगा। सड़क से पांच से छह घंटे का थकावट भरा सफर सिर्फ 12 से 15 मिनट में तय होगा। इस सेवा के शुरू होने से होटल एसोसिएशन, मल्ला जोहार विकास समिति, प्रधान संगठन, तल्ला जोहार सहित विभिन्न संगठनों ने खुशी जताते हुए हेरिटेज एविशन का आभार जताया है।

गंभीर मरीजों को समय पर पहुंचाया जा सकेगा अस्पताल

विज्ञापन

जिले की दुर्गम तहसील मुनस्यारी आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। यहां आए दिन हादसे होते हैं। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाने में पांच से छह घंटे का समय लगता है। ऐसे में समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीजों की जान आफत में पड़ जाती है। हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से मरीजों और दुर्घटना के घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

एक अक्तूबर से पिथौरागढ़-मुनस्यारी रूट पर हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन शुरू होगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल तक हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन होने से पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा। रोहित माथुर, सीईओ, हेरिटेज एविएशन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें