संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान दुश्मन के ठिकानों पर पोजिशन लेते भारत और कजाकस्तान के सैनिक। अमर उ
- फोटो : PITHORAGARH
भारत-कजाकस्तान के सैनिकों के संयुक्त युद्धाभ्यास काजिंद 2019 के पांचवें दिन आतंकियों के ठिकानों में घुसकर उन्हें मारने के गुर सिखाए गए।
दोनों देशों के सैनिक सोमवार को सैन्य क्षेत्र से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचे। यहां सैनिकों को पहले हेलीकॉप्टर से एक मीटर की दूरी से हथियारों के साथ कूदने का अभ्यास कराया गया। इसके बाद उन्हें पांच मीटर हवाई दूरी से उतर दुश्मन के ठिकानों पर पहुंच उन्हें नष्ट करने की जानकारी दी गई। इसके बाद जवान सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्हें रस्सी के सहारे 10 मीटर हवाई दूरी से सुरक्षित उतरने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों देशों के जवानों की संयुक्त कंपनी बना कर पहाड़ी और जंगलों में छिपे दुश्मन के ठिकानों को बमबारी से नष्ट करने की जानकारी दी गई। जवानों को सूचना मिलती है सीमा रेखा के दूसरी और आतंकी मौजूद हैं। इस पर उन्हें बगैर सीमा रेखा का अतिक्रमण किए अपनी ही जमीन से दुश्मन और उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का अभ्यास कराया गया। बाद में दोनों देशों के जवानों को आईसीएसआर (इंडोर कॉमबैट शूटिंग रेंज) में घर में घुसे आतंकियों को किस तरह मारा जाए इसका प्रशिक्षण दिया गया।
संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान हेलीकाप्टर से उतरते सैनिक। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH