फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वर्ल्ड प्रीमियर के लिए विदेश रवाना हुए हीरा और पदम सिंह

Tue, 19 Nov 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विमान से विनोद कापड़ी के साथ विदेश रवाना होते पदम सिंह और हीरा देवी। 
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चर्चित फिल्मकार विनोद कापड़ी की फिल्म पायर के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए फिल्म के मुख्य किरदार पदम सिंह और हीरा देवी विदेश रवाना हो गए हैं। उन्होंने सोमवार काे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एस्टोनिया की राजधानी टालिन के लिए उड़ान भरी। उत्तराखंड के ग्रामीण परिवेश के इन बुजुर्ग अदाकारों की यह पहली हवाई व विदेश यात्रा है। 19 नवंबर की शाम 6:30 बजे फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होना है। रवाना होने से पहले फिल्मकार विनोद कापड़ी ने बताया कि टालीन में चल रहे ब्लैक नाइट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से इस बारे में एक स्टार अलर्ट जारी हुआ है। फेस्टिवल के एक मुख्य आकर्षण के बतौर इसके लिए टालिन नगर के अपोलो कीनो प्लाजा के लग्जरी हाल में फिल्म का स्पेशल शो होना है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में शामिल की गई यह इकलौती भारतीय फिल्म है। फिल्म की मुख्य किरदार हीरा देवी गांव छोड़ने से पहले अपनी भैंस की देखभाल का पूरा इंतजाम करके आईं हैं। उन्होंने भैंस के लिए हरे चारे की व्यवस्था की है। उनके विदेश से लौटने तक उनकी बेटी भैंस और घर की देखभाल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें