अस्कोट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में गरज के साथ भारी हुई। बारिश से मवेशियों के लिए खेतों में काटी गई सूखी घास भीग गई, जिससे काश्तकारों को नुकसान पहुंचा है। बीते सोमवार की देर रात क्षेत्र में भारी बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही बिजली भी गुल हो गई, जिससे मंदिरों में जगराता कर रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने पर लोगों ने मवेशियों के लिए घास काटना शुरू कर दिया था। इसे सुखाकर लंबे समय तक मवेशियों के चारे के रूप में उपयोग किया जाता है।
बारिश के चलते गरखा, रसगाड़ी, सांवलीसेरा, बगडीहाट, गदाली, मौचोरा, बड़ी गांव, खोलिया गांव, देवल, हिनकोट, धौलाकोट आदि क्षेत्रों में सूखी घास भीग गई। स्थानीय कमला, लक्ष्मी, पूजा, निर्मला, कलावती देवी आदि ने बताया कि मौसम की बेरुखी से उन्हें काफभ्नु कसान हुआ है। संवाद