पिथौरागढ़। शनिवार की शाम को पिथौरागढ़ जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान जिला मुख्यालय में ओले भी गिरे। शनिवार की सुबह आसमान साफ था। दोपहर में आसमान बादलों से घिरने लगा था। शाम लगभग साढ़े चार बजे पिथौरागढ़ सहित मुवानी, डीडीहाट, थल, कनालीछीना आदि क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। बेमौसम बारिश और ओलों से फसलें बर्बाद हो रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। लॉकडाउन के कारण सड़कों की नालियां भी चोक पड़ी हैं। इससे नगरीय क्षेत्रों में पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे आवागमन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। ब्यूरो