फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीएम के माध्यमसे सीएम‌ को‌ पत्र भेजा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर एडीएम आरडी पालीवाल के माध्यम से सीएम को पत्र भेजा। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में एडीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की सह पर पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए मुकदमे को वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, पवन पाटनी, रजत विश्वकर्मा, नारायण प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें