फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि के साथ हुई तेज बारिश

Sat, 25 Apr 2026 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। ओलावृष्टि और बारिश के साथ ही शाम साढ़े पांच बजे ही अंधेरा छा गया। बदलते मौसम को देख किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। दोपहर में आसमान में बादल छा गए। शाम को तेज हवा और बिजली की कड़क के साथ बारिश हुई। इस दौरान समय से पहले ही अंधेरा छा गया। जिले के कई जगहों पर इस समय गेहूं की फसल पकने को तैयार है। ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि ने किसान बेहद चिंतित हैं। ओलों से कद्दू, लोकी, तोरई, खीरा, मिर्च, बैंगन के पौधों के साथ ही हरी सब्जियों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। जिला मुख्यालय में नालियां जाम होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहता रहा। कई जगहों पर जल भराव से लोग परेशान रहे। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
-
वन विभाग ने ली राहत की सांस
पिथौरागढ़ । जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से वनों में लगी आग भी बुझ गई है। इससे वन विभाग ने राहत की सांस ली है। वातावरण में छाई धुंध भी हट गई है। पिछले एक हफ्ते से लगातार तापमान बढ़ने से घाटी वाले क्षेत्रों में लोगों को चुभन भरी गर्मी सहनी पड़ रही है। बारिश से गर्मी से भी लोगों को निजात मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें