फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अस्पताल में लगे हीटर, अब नहीं ठिठुरेंगे मरीज

Thu, 18 Jan 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में रोगियों के लिए प्रत्येक वार्ड में एक-एक हैलोजन हीटर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में अब रोगियों को सर्द रातें ठिठुरकर नहीं काटनी पड़ेगी। अस्पताल में भर्ती रोगियों के लिए प्रत्येक वार्ड में हैलोजन हीटर लगा दिए गए हैं। रोगियों ने इसके लिए अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया है।
विज्ञापन

10 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने सर्द मौसम में अनदेखी कर रही और बीमार... शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिला अस्पताल प्रबंधन ने 12 जनवरी को रोगियों के लिए हीटर लगाने की बात की थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने प्रत्येक वार्ड में एक-एक हीटर लगाने के लिए 15 हैलोजन हीटर की मांग भेजी थी। हीटर मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने प्रत्येक वार्ड में एक-एक हीटर लगा दिया है।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने अस्पताल को पूर्व में मिले हीटर की स्थिति बताने के निर्देश जारी किए हैं। उनका कहना है कि पुराने सभी हीटर की मरम्मत कराकर वार्डों में आवश्यकता अनुसार लगाए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन ने सर्द हवाएं अस्पताल के अंदर ना आएं इसके लिए अस्पताल के बरामदों में एंगल डालकर पारदर्शी फाइबर की शीट भी पूर्व में लगवा दी है। सर्द हवा से बचाव होने से रोगियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में लगे हैं हीटर
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती और अन्य रोगियों के लिए अस्पताल प्रबंधन ने हीटर लगाए हैं। इसके अलावा रोगियों को ठंड से बचने के लिए चार-चार कंबल दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने पानी गर्म करने के लिए कैटल की व्यवस्था भी की है। संवाद
कोट
जिला अस्पताल में रोगियों को ठंड से बचाने के लिए प्रत्येक वार्ड में एक-एक हैलोजन हीटर लगा दिया गया है। इसके अलावा रोगियों को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कंबल भी दिए गए हैं। रोगियों को कोई दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस, जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें