फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल की रिपोर्ट में हार्ट मरीज, निजी अस्पताल में सामान्य आई रिपोर्ट

Wed, 22 May 2024 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बंगापानी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग खिमली देवी को पांव में चोट आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। परिजनों का कहना है कि उनके पैर का ऑपरेशन होना था। जिला अस्पताल में उनकी जांच के बाद उन्हें दिल का मरीज बताकर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

झूणी गांव निवासी उमेद सिंह ऐरी ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायत पत्र में कहा है कि बुजुर्ग महिला खिमुली देवी को जब हायर सेंटर रेफर किया गया ताे उनकी जांच नगर के एक निजी अस्पताल में कराई गई थी। उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य आई। इसके बाद उनके पैर का ऑपरेशन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि काम से बचने और रोगियों, तीमारदारों को परेशान करने के लिए बेवजह जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में सिर्फ गरीब लोग इलाज के लिए आते हैं। उन्होंने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने और इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल का कहना है कि मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें