फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारत-नेपाल के पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
झूलाघाट में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित शिविर में मौजूद पूर्व सैनिक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से झूलाघाट में शिविर लगाया गया जिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल चंद्र बहादुर ने पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याएं सुनीं। नेपाल से आए पूर्व सैनिकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

झूलाघाट के लोनिवि गेस्ट हाउस में आयोजित शिविर में भारत के दूरस्थ सीमावर्ती गांवों के साथ ही नेपाल के बैतड़ी में रहने वाले भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों ने पेंशन संबंधी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी ने समस्याओं का समाधान कराया जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया उन्हें उच्च स्तर से पत्राचार कर समाधान का आश्वासन दिया।
पूर्व सैनिकों को स्पर्श पेंशन पोर्टल के बारे में भी बताया गया। नेपाल से आए पेंशनरों ने बैंक में पेंशन आहरण में हो रही समस्याओं से अवगत कराया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है उनके लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। शिविर में विपिन चंद्र जोशी, कनिष्ठ सहायक कैलाश गिरी, सूबेदार मोहन चंद्र भट्ट, सूबेदार नरी चंद आदि पूर्व सैनिक मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें