फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तामानौली में लगाया बहुउद्देशीय शिविर

Mon, 24 Jul 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जनसमस्या सुनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील के तामानौली में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक मीना गंगोला की अध्यक्षता में लगे शिविर में डीएम सी रविशंकर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने कहा कि मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में आर्थिक सहायता के 301, अन्य समस्याओं के 295 आवेदन आए। मौके पर ही 99 लोगों को बीपीएल प्रमाण पत्र, 95 लोगों को भाग दो की नकल दी गई। 100 लोगों को कृषि औजार और छह लोगों को कृषि किट वितरित की गई। शिविर में सीडीओ आशीष चौहान, एसडीएम वैभव गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह, बीडीओ नवीन चंद्र, लोनिवि के ईई भुवन चंद्र पंत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें