स्वास्थ्य कर्मचारी बाहर से आये लोगों की जांच करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
गणाईगंगोली। क्षेत्रीय लोगों के आक्रोश के बाद आज स्वास्थ्य विभाग ने सेराघाट पुलिस चौकी में थर्मल स्क्रीनिंग मशीन उपलब्ध करा दी है।
सेराघाट जिले का प्रवेश द्वार है। यहां हल्द्वानी और बागेश्वर से प्रतिदिन सैकड़ों लोग जिले में आते हैं। इस समय कोरोना का खतरा है इसके बाद भी जांच की कोई सुविधा नहीं थी। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई थी। आज स्वास्थ्य विभाग ने सेराघाट चौकी में थर्मल स्क्रीनिंग मशीन भेज दी है। लोगों का कहना है चैक पोस्ट पर एक डॉक्टर की ड्यूटी भी होनी चाहिए।