पिथौरागढ़। जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा के निर्देशन पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने दीप प्रज्ज्वलन और धनवंतरी वंदना की। उन्होंने योग सत्र को अपनी जीवन शैली में अपनाकर निरोग रहने को प्रेरित किया। डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी को कई योगाभ्यास रिलेक्सेशन और ध्यान कराया। रवि पांडे और बिना कार्की ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नोडल अधिकारी डॉ. बीपी जोशी, सह नोडल अधिकारी डॉ. हेमलता पायर, कार्यक्रम प्रभारी डॉ.उषा बृजवासी भट्ट ने सहयोग किया। संवाद