धारचूला (पिथौरागढ़)। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. ज्योत्सना सनवाल के दिशा-निर्देश पर काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ ही एसएसबी और नेपाल प्रहरी के जवानों ने प्रतिभाग किया। योग अनुदेशक त्रिभुवन जोशी ने योग से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया। उन्होंने योग को दैनिक जीवनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, एसएसबी के सहायक कमांडेंट संदीप केसरी, नेपाल प्रहरी के जयराज पंत, डॉ. किशोर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद