फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर किया काम

Tue, 11 Aug 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चिकित्सा और स्वास्थ्य संगठन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी काला फीता बांध कर काम पर आए। कर्मचारियों ने कनिष्ठ सहायक, लैब सहायक, डार्क रूम सहायक और ओटी सहायक के पदों पर वन टाइम सेटलमेंट के तहत पदोन्नति देने तथा पौष्टिक आहार भत्ता देने की मांग पर विरोध की आवाज उठाई है। इसके साथ ही वाहन चालक की अर्हता रखने वाले कर्मचारियों को वाहन चालक के पद पर समायोजित करने की भी संगठन ने की है। विरोध प्रदर्शन कर रहे सुरेश बिष्ट, मनोज भट्ट, नीमा वर्मा, बिसना देवी, रोशन, सुरेश नाथ, सतेंद्र देव सिंह, नंदा, गिरीश चंद, कुंडल सिंह आदि ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें