फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिदत्त पंत इंटर कॉलेज ने जीती दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता

Tue, 04 Sep 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता में भाग लेते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामगंगा के तट पर व्यापार मंडल थल और शिव मंदिर समिति की ओर से दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हरि दत्त पंत इंटर कॉलेज के छात्रों की टोली ने गोविंदा आला रे के जयघोष के साथ मटकी फोड़ी। इस विद्यालय की टोली लगातार तीन सालों से प्रतियोगिता जीतते आ रहे हैं। कुश्ती में इसी विद्यालय के ऋषभ भैंसोड़ा ने जीत हासिल की।

विज्ञापन


दही हांडी प्रतियोगिता मेें सभी टोलियों ने चार-चार बार प्रयास किया लेकिन जीआईसी की टोली ने प्रतियोगिता को जीता। सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य बीसी पंत की अगुवाई में थल बाजार में राधा-कृष्ण की झांकी निकाली। कुश्ती  में हरिदत्त पंत इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र ऋषभ भैसोड़ा ने मल्लिकार्जुन विद्या पीठ के कक्षा 11 के छात्र पंकज खोलिया को हराया।  

मुख्य अतिथि पशु चिकित्साधिकारी डॉ.प्रेमलता बसेड़ा, विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत थे। मटका फोड़ प्रतियोगिता जीतने वाले हरिदत्त पंत इंटर कॉलेज की टोली को आयोजन समिति की ओर से 1500 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलवंत सत्याल, उपाध्यक्ष अनिल कार्की, हरिदत्त पंत इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य नरेश जोशी, मल्लिकार्जुन विद्या पीठ के खेल प्रशिक्षक कुंदन खाती, पीटीए अध्यक्ष जगत सिंह देऊपा, संतोष वर्मा, उप प्रधान सुनील सत्याल, नवराज जंगपांगी, द्रौपदी भट्ट, लीला भट्ट, दीपा जोशी, नवराज भैसोड़ा, उत्सव मेहता, देवकी देवी बसेड़ा ने सहयोग किया। संचालन हरिदत्त पंत इंटर कॉलेज के प्रवक्ता कृष्ण गोपाल पंत के किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें