फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में खंपा समुदाय ने मनाया डोकपा सीसी

Fri, 21 Jul 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के सुकौली में स्थित में झांपलिंग गोंपा में खंपा समुदाय ने डोकपा सीसी (हरेला पर्व) धूमधाम से मनाया। क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए पूजा, अर्चना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को डोकपा सीसी पर झांपलिंग गोंपा में डोकपा सीसी मनाया गया। वैदिक मंत्र के साथ पताका को गोंपा में लगाया गया। बौद्ध गुरु लामा चांबा रिनजिन ने विधिवत पूजा अर्चना की। शिष्या आनी कुसांग ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। महिलाएं पारंपरिक छुआ, पांगडेन वेशभूषा में नजर आईं। मीठे और नमकीन चावल, नमकीन चाय, पुलाव समेत 30 से अधिक तरह के विभिन्न पकवानों का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर चंद्र सिंह खंपा, टुंडूप चेरिंग, केसांग, सुनील खंपा, सोबन सिंह, हीरा, मनोज खिमाल, दिनेश सिंह, प्रेमा देवी, पुष्पा देवी, सरिता, लाली, पार्वती खंपा आदि मौजूद रहीं।

पताकाओं को जलाने से होता है मंत्रों का प्रवाह

पिथौरागढ़। बुजुर्ग चंद्र सिंह खंपा ने बताया कि पुराने वैदिक मंत्रों की पताकाओं को फेंका नहीं जाता है, इन्हें जलाया जाता है। जलाने से मंत्रों का प्रवाह होता है। जो पूरे क्षेत्र में सुख समृद्धि का काम करती हैं। बच्चे, महिलाएं और युवा बेहद उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें