फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अजय टम्टा के केंद्रीय राज्यमंत्री बनने से जिले भर में खुशी

Mon, 10 Jun 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में भाजपा कार्यकर्ता अजय टम्टा को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद जश्न मनाते हु
विज्ञापन
मुनस्यारी/अस्कोट/मुवानी/गंगोलीहाट। अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद अजय टम्टा के केंद्रीय राज्यमंत्री बनने पर जिले भर में खुशी की लहर है। मुनस्यारी, मुवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इधर, अस्कोट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया।
विज्ञापन

सोमवार को मुनस्यारी में मंडल अध्यक्ष डॉ. दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। उनका तीसरा कार्यकाल विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ने वाला स्वर्णिम काल होगा। इस मौके पर गोकर्ण सुयाल, रघु मर्तोलिया, दिनेश धपवाल, बिक्रम खुन्नु, लब्बू निखुर्प, बीएस पांगती, दीपक पछाई, मिथुन, मुन्ना सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय टम्टा को केन्द्रीय राज्यमंत्री बनाए जाने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा नेता रमेश बम, दीपक कार्की, मनोज चंद, प्रेम भट्ट, गणेश राम रहे। अस्कोट में भाजपा नेता तरुण पाल, मनोज लुंठी, सुशील पाल, ललित पाल, महेंद्र जेठी, ललित लुंठी, टिकेंद्र पाल, बलवंत भंडारी, नारायण सिंह कुंवर, हरीश पाल, डिगर सिंह आदि ने अजय टम्टा को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। गंगोलीहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेश बोरा, भगवती मेहरा, दर्पण कुमार, कृष्ण सिंह बोहरा, दिनेश धानिक, ललित पाठक, राकेश पाठक, भूपाल आर्या, भगवान नेगी, प्रदीप कोठारी, बसंत लाल साह, चंद्र सिंह बुंगला, कल्याण राम, शंकर सिंह बोहरा, ललित उप्रेती मौजूद रहे।
विज्ञापन

...............
टम्टा के राज्य मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय पिथौरागढ़ में जिला उपाध्यक्ष उमेश महर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा को केंद्रीय मंत्री मंडल में राज्य मंत्री बनाए जाने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस अवसर पर दायित्वधारी मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिला मंत्री सौरभ पंत, जिला मिडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष दिनेश कापड़ी, कविंद्र शाह, हरीश रावत, भगवान पंत, गिरीश जोशी, निर्मल नगरकोटी, धर्मानंद भट्ट, गिरीश बम, दीपक लोहिया, आशीष शर्मा, सुरेंद्र गिरी, सुमन धामी, दीपिका चुफाल, प्रमिला बोरा आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संवाद

.............
अजय टम्टा को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर खुशी

लोहाघाट (चंपावत)। अल्मोड़ा संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा एनडीए सरकार में शामिल करने और लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। सोमवार को मीना बाजार में पूर्व विधायक पूरन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सुभाष बगौली, चंद्रशेखर बगौली, पीएस मेहता, प्रकाश राय, दीपक सुतेडी, कैलाश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें