फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हनुमान ने रावण की सोने की लंका का किया दहन

Sun, 22 Nov 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल में आयोजित रामलीला में हनुमान के लंका दहन और समुद्र पर सेतु निर्माण तक की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत किया गया।
विज्ञापन

भगवान राम की आज्ञा से हनुमान ने समुद्र लांघकर लंका में सीता को खोजा और उन्हें राम की मुद्रिका दी। अशोक वाटिका में उत्पात मचाने पर रावण ने हनुमान को पकड़वाया। रावण के दरबार में हनुमान ने सीता को लौटाने को कहा लेकिन रावण क्रोधित हो उठा। रावण के आदेश पर पूंछ में आग लगाने के बाद हनुमान ने सोने की लंका जला दी। इसके बाद रावण ने विभीषण को अपमानित कर लंका से निकाल दिया। नल-नील की मदद से राम की सेना ने समुद्र में सेतु बांधने का कार्य शुरू किया। यहां मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें