फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रं खेल महोत्सव: धारचूला में हाफ मैराथन तीन जनवरी को, 23 दिसंबर से होंगे कार्यक्रम

Mon, 16 Dec 2024 03:46 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद

सार

रं कल्याण संस्था के मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें रं खेल महोत्सव के तहत हाफ मैराथन तीन जनवरी को कराने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
रं खेल महोत्सव को लेकर बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रं कल्याण संस्था के मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें रं खेल महोत्सव के तहत हाफ मैराथन तीन जनवरी को कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान रं भाषा, साहित्योत्सव, युवा संवाद पर भी चर्चा की गई। रं संग्रहालय में हुई बैठक में मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल ने कहा कि रं ल्वो ज्या एवं साहित्योत्सव के कार्यक्रम की तिथि सुझावों के बाद जारी की जाएगी।

विज्ञापन


कहा कि साहित्य उत्सव में रं के साथ ही बाल साहित्य, नेपाली, कुमाऊंनी साहित्य पर भी चर्चा होगी। साहित्य उत्सव में गीतकार, लेखक, रचनाकारों की रचनाएं आकर्षण का विषय रहेंगे। पूर्व संरक्षक बिशन बोनाल ने कहा कि साहित्य उत्सव से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ना आवश्यक है।

केंद्रीय महासचिव नर सिंह नपलच्याल ने कहा कि कार्यक्रम के लिए बजट की व्यवस्था शीघ्र की जानी चाहिए। धारचूला इकाई के अध्यक्ष दीपक सिंह रौंकली और खेल सचिव डॉ. किशोर सिंह सिर्खाल ने बताया कि 23 दिसंबर को सेवन ए साइड क्रिकेट, 26 को बैडमिंटन, 3 जनवरी को हाफ मैराथन, 10 को रं भाषा दिवस, अगले दिन साहित्य उत्सव और 12 जनवरी को रं युवा संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय संपादक रमेश पतियाल, अशोक नबियाल, देवकृष्ण फकलियाल, गिरधर रौतेला, धीरेंद्र बुदियाल, राम सिंह ह्यांकी, डाॅ. किशोर सिर्खाल, हरीश कुटियाल ने अपने सुझाव दिए। बैठक में हरक बुदियाल, मंगल बुदियाल, निहारिका गर्ब्याल, देवकी देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें