फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया

Fri, 07 Jul 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
टैक्सी चालक के मौत के कारणों की जांच को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी में सड़क हादसे में मारे गए बुंगा (जाखपुरान) निवासी देवेंद्र सिंह मेहता के शव को हल्द्वानी पुलिस द्वारा लावारिस बताकर दाह संस्कार करने के मामले में परिजनों, इलाके के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने हल्द्वानी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हल्द्वानी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में इन लोगों ने कहा कि 28 मई 2017 को देवेंद्र सिंह मेहता पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह अपनी टैक्सी कार से सवारियां लेकर हल्द्वानी गया था। जहां एक होटल में खाना खाने के बाद वह लापता हो गया। देवेंद्र के लापता होने की रिपोर्ट 31 मई को भोटिया पड़ाव थाने में दर्ज कराई। गुमशुदगी के पोस्टर हल्द्वानी थाने के साथ ही आसपास के थानों में चस्पा किए गए। समय-समय पर पुलिस से इस संबंध में संपर्क किया जाता रहा। 27 जून को पुलिस ने देवेंद्र का फोन मिलने की जानकारी देते हुए हल्द्वानी बुलाया।

28 जून को भोटिया पड़ाव थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि देवेंद्र 28 मई की रात भोटिया पड़ाव के पास दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे 108 वाहन से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 जून को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि उसकी जेब से लाइसेंस, वाहन की चाबी और धनराशि मिली है। शव को अज्ञात मानकर दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि देवेंद्र के लापता होने की रिपोर्ट भोटिया पड़ाव थाने में दर्ज थी। उसकी जेब से लाइसेंस आदि मिलने के बावजूद पुलिस ने उसे लावारिस कैसे मान लिया। इन लोगों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रदर्शन में दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट, राजेंद्र सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह मेहता, कुंदन सिंह, हिम्मत सिंह, दीवान सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें