फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी ने 5-3 के अंतर से जीती प्रादेशिक महिला फुटबाल प्रतियोगिता

Sat, 15 Jun 2019 10:39 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में गोल को जूझते खिलाड़ी। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 प्रादेशिक महिला फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी ने पौड़ी को 5-3 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन

शनिवार को पहले प्रतियोगिता के दो सेमी फाइनल मैच खेले गए। पहला सेमी फाइनल मुकाबला पौड़ी और बागेश्वर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पौड़ी ने बागेश्वर को 5-0 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा मुकाबला पिथौरागढ़ और हल्द्वानी की टीमों के बीच हुआ। इसमें पिथौरागढ़ को 1-0 से हराकर हल्द्वानी ने फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद हल्द्वानी और पौड़ी की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी और अर्जुन अवार्डी कै.हरिदत्त कापड़ी ने मैच का उद्घाटन किया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाई ब्रेकर में हल्द्वानी 5-3 से जीत गई।  मैच के निर्णायक तनवीर अहमद, नवीन खत्री, चंद्र सिंह धामी, नितिन उप्रेती, शिवा चौधरी, विरेंद्र, महेंद्र लुंठी, नरेंद्र खत्री, जितेंद्र महरा, मनोज चौहान, गिरीश भट्ट, देवा लुंठी, अरविंद सक्सेना, महिला टीम कोच हेमा मेहरा, व्यापार संघ उपाध्यक्ष भावना लोहनीआदि मौजूद थे। आंखों देखा हाल भूपेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सुनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें