गंगोलीहाट। गंगोलीहाट में भारी ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित रहा। देर शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और कुछ ही देर में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई। देखते ही देखते खेत ओलों से पट गए। फल और सब्जी बर्बाद होने से किसानों को खासा नुकसान पहुंचा है। अपनी मेहनत बेकार होने से किसानों में मायूसी है। संवाद