पिथौरागढ़। सागर सीएलएफ जाख ने 14वीं वाहिनी आईटीबीपी जाजरदेवल को 637 किलोग्राम जीवित बकरियों की आपूर्ति की। सीएलएफ की अध्यक्ष आनंदी भट्ट ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से सामूहिक विपणन के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को संस्थागत बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने कहा कि आईएफएडी और ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहां सहायक प्रबंधक हरेंद्र सिंह नेगी, एम एंड ई सुभाष जोशी, आजीविका समन्वयक किरन ग्वाल, प्रेमा, प्रीति, पूजा आदि थे। संवाद