आदि कैलाश में बोल्डर की चपेट में आने से गुजरात की महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सावला देवयानी (64) अपने अन्य साथियों के साथ आदि कैलाश की यात्रा पर आई थीं। सोमवार को वह घोड़े पर सवार होकर पार्वती कुंड से गौरी कुंड की ओर जा रही थीं। सुबह करीब 10:30 बजे अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर से चोट लगने के कारण वह घोड़े से नीचे गिर गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य यात्रियों ने सेना, आईटीबीपी और पुलिस को सूचना दी।
इस पर 36वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट की ज्योलिंगकांग पोस्ट के इंचार्ज एएसआई राजकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।