फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: साइबर अपराध रोकथाम के लिए ग्राम प्रहरियों को दिशा निर्देश दिए

Tue, 06 Jan 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। थाना पाटी क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों की सामूहिक बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने गांवों में ग्रामीणों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने इसके साथ ही क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला और बाल अपराधों व नवीन कानूनों के प्रति जन-जागरूकता अभियान के बारे में बताया। ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नशे से दूर रहने और दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें