लोहाघाट (चंपावत)। संकष्ट हर चतुर्थी का पर्व नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने उपवास रखकर परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना के साथ भगवान गणेश की सामूहिक पूजा-अर्चना की। छमनियां स्थित शिव मंदिर में पुरोहित जगदीश चंद्र चौबे ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। व्रती महिलाओं ने शाम को भगवान श्री गणेश की पूजा के पश्चात चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण किया। इस दौरान देवकी देवी, सुशीला पंत, सुनीता चतुर्वेदी, बसंती चतुर्वेदी, पार्वती देवी, हीरा देवी, मीना, शांति देवी मौजूद रहीं।