फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग उठाई

Mon, 29 Jun 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन ने प्रदेश के अतिथि शिक्षकों के दीर्घकालीन मानदेय भुगतान और नियमितीकरण की मांग के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

संगठन ने विपक्ष से विधानसभा सदन में अतिथि शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षक पिछले लगभग 10 वर्षों से दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्रों में कम मानदेय पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से इस बार दीर्घकालीन मानदेय भुगतान नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रदेशभर के अतिथि शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। यहां एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर, संरक्षक मोहन चिल्कोटी, उपाध्यक्ष उमेश मित्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें