फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्खा, भागीचौरा में फैला वायरल

Wed, 17 Aug 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डाक्टरविहीन भागीचौरा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्खा, भागीचौरा क्षेत्र में वायरल का जबर्दस्त प्रकोप फैल गया है। हर घर में एक-दो सदस्य बीमार हैं। भागीचौरा में एलोपैथिक और आयुर्वेदिक अस्पताल हैं, लेकिन दोनों में डॉक्टर नहीं हैं। लोगों को 40 किलोमीटर दूर डीडीहाट और 65 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ से दवा लानी पड़ रही है। एक सप्ताह से वायरल फैला है, लेकिन अब तक चिकित्सा टीम गांव नहीं पहुंची है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तत्काल गांवों में चिकित्सा कैंप लगाया जाए या फिर अस्पतालों में डॉक्टर और दवा की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


बताया गया कि भागीचौरा, गर्खा, उड़मा, सूनाकोट, डुंगरा, डांगटी, बाराकोट गांवों में लोग बुखार, खांसी, बदन दर्द, जुकाम जैसी शिकायत से परेशान हैं। कुछ लोगों को पेट दर्द की शिकायत भी हो रही है। भागीचौरा के एलोपैथिक अस्पताल में छह माह से डॉक्टर नहीं है। अस्पताल वार्डब्वाय के भरोसे छोड़ा गया है, जबकि आयुर्वेदिक अस्पताल में ताला लगा है, इसमें कोई डॉक्टर या अन्य स्टाफ नहीं है। क्षेत्र के समाजसेवी विवेक जोशी एवं भरत सिंह ऐरी ने डीएम और सीएमओ को पत्र लिखकर तत्काल गांव में चिकित्सा टीम भेजने की मांग की है।

साथ ही एलोपैथिक अस्पताल में फिलहाल एक फार्मेसिस्ट को तैनात करने का आग्रह किया है, ताकि लोगों को दवा मिल सके। इस बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. बीएस मेहरा ने कहा कि जल्द ही प्रभावित गांवों में चिकित्सा टीम भेजी जाएगी। सीएमओ से इस बारे में अनुमति ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें