लोहाघाट (चंपावत)। गोरखा नगर में मां दुर्गा महोत्सव का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शुभारंभ हो गया है। रविवार को कांग्रेस नेता भगीरथ भट्ट ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू सार्की की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। पवन बहादुर ने इसका संचालन किया। नन्हे कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक छलिया नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि पंचमी नवरात्र के दिन नगर में मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाली जाएगी। यहां महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष सचिन गोरखा, शिवम सार्की, डॉ. विनोद, दिव्या भोज, संजय थापा, निक्की बहादुर, प्रियांशु कुमार, समर्थ थापा, हर्षित गोरखा, भान गोरखा आदि थे।