फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नवरात्र के प्रथम दिन किसान हाट पहुंचे कम काश्तकार

Sun, 11 Oct 2026 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के रोडवेज स्टेशन में रविवार को आयोजित किसान हाट में नवरात्र के चलते रौनक कम रही। काश्तकारों की संख्या कम होने से स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी प्रभावित हुई। खरीदार मदन जोशी ने बताया कि नवरात्र के कारण किसान हाट में कम काश्तकार पहुंचे। काश्तकार प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि हाट में कद्दू, ककड़ी, अदरक और आलू की बिक्री की गई। इसके अलावा हेथा संस्था की ओर से बद्री गाय का मट्ठा भी बेचा गया। हालांकि, नवरात्र के चलते ग्राहकों की कम आवाजाही से उत्पादों की बिक्री अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें