फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मौड़ा गांव में चार दिवसीय दिवाली महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Mon, 09 Nov 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के मौड़ा गांव में चार दिवसीय दिवाली महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। महोत्सव के आरंभ पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर गांव के धार नामक स्थान से महोत्सव स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने देव आधारित मंगल गीत गाए। युवाओं ने मां भगवती के जयकारे लगाकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष केदार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में ऐसे आयोजनों की सराहना की। प्रधान दिलीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। पिथौरागढ़ से पहुंचे छलिया नृतकों ने शानदार करतब दिखाए। स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन योगेश किशोर और सचिन ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें