फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्सा-चौकी सड़क की हालत खराब

Thu, 04 Aug 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
विज्ञापन
इस हालत में पहुंच गई गोवर्सा-कनालीछीना सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देखरेख के अभाव में गोवर्सा-चौकी सड़क की हालत खराब हो गई है। सड़क की दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। इस सड़क पर छोटे वाहनों का संचालन भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


पांच किमी लंबी इस सड़क के किमी तीन में दीवार टूटी है। सड़क पर पड़े गड्ढों में पानी जमा होने से कीचड़ हो गया है। सड़क पर केवल दोपहिया वाहनों का संचालन हो रहा है, जो गड्ढे, कीचड़ में रपट रहे हैं। युवक मंगल दल अध्यक्ष सुरेश जोशी ने लोनिवि पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क में निकास नालियों का निर्माण नहीं किया गया है, इस कारण यह दिक्कत पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली से लोग परेशान हैं।

कहा कि नाली निर्माण, गड्ढे भरान का काम नहीं होता है तो जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। लोनिवि के जेई मनीष खड़ायत कहते हैं कि किमी तीन में दीवार निर्माण का कार्य चल रहा है। दो-तीन दिन में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हो जाएगा। सड़क मरम्मत का काम दूसरे चरण में किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें