फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: चीन सीमा पर वाइब्रेंट गांव गुंजी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, किए ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन

Sun, 28 May 2023 04:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला ( पिथौरागढ़)।

सार

राज्यपाल ने 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित ओम पर्वत और 12 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित कालापानी मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन
गुंजी में सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ राज्यपाल। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) चीन सीमा पर स्थित वाइब्रेंट गांव गुंजी पहुंचे। यहां सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नाभीढांग स्थित ओम पर्वत के दर्शन किए। उन्होंने इसके बाद सीमांत के ग्रामीणों की समस्या सुनकर वाहन से आदि कैलाश पहुंचकर दर्शन किए।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 9:30 बजे राज्यपाल गुरमीत सिंह गुंजी पहुंचे। गुंजी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित ओम पर्वत और 12 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित कालापानी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वह वापस गुंजी पहुंचे। यहां उनका गुंजी, नाभी, कुटी की महिलाओं और लोगों ने पारंपरिक परिधानों में स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने सीमा पर तैनात जवानों और अधिकारियों का हौसला भी बढ़ाया।

सड़क बंद होने से नहीं पहुंच पाए अधिकारी
लखनपुर के पास तवाघाट-लिपुलेख सड़क के बंद होने से कई अधिकारी गुंजी नहीं पहुंच पाए। अधिकारी सड़क नहीं खुलता देख राज्यपाल के रविवार को मुनस्यारी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुनस्यारी पहुंचे गए हैं। सड़क बंद होने से एसडीएम धारचूला, सीएमओ पिथौरागढ़, तहसीलदार देवलथल, तहसीलदार धारचूला, ईई जल संस्थान डीडीहाट, ईई यूपीसीएल धारचूला, अग्निशमन अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ईई लोनिवि अस्कोट, जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़, प्रभारी अधिकारी नाजरात सहित कई अधिकारी नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


लखनपुर में सड़क बंद लोग पैदल कर रहे आवाजाही
तवाघाट-लिपुलेख सड़क के लखनपुर में तीन दिन से बंद होने के बाद बीआरओ ने लोगों की आवाजाही के लिए पैदल रास्ता बना दिया है। लोग पैदल आवाजाही कर दूसरे छोर से गाड़ी पकड़ रहे हैं। लोगों ने बीआरओ से जल्द सड़क खोलने की मांग की है।

सीमांत के ग्रामीणों ने राज्यपाल को बताई समस्याएं
गुंजी गांव पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह को सीमांत के ग्रामीणों ने समस्याएं बताई। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि सीमांत में 1100 से अधिक लोग रहते हैं। यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीमांत के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन है। यहां पर कई नाली भूमि बंजर पड़ी हुई है। उन्होंने ग्रामीणों को एक टैक्ट्रर और जेसीबी मशीन उपलब्ध कराने की मांग की जिससे वह खेतों को बराबर कर कृषि कार्य कर सकें। ग्रामीणों ने सीमांत में प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग की। साथ ही उन्होंने गुंजी में सीवर लाइन और नाली निर्माण करने की मांग की। जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। राज्यपाल ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

पर्यटन को देखते हुए घरों की मरम्मत करने की मांग
सीमांत के ग्रामीणों ने पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए घरों की मरम्मत के लिए निश्चित अनुदान देने की मांग की। साथ ही शौचालय, एक सोलर प्लांट लगाने की मांग की है जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधर सके। उन्होंने राज्यपाल से गुंजी गांव में चल रही पेयजल समस्या का समाधान करने की भी मांग की। उन्होंने पेयजल समस्या के समाधान के लिए 10 सोलर ट्यूबवेल पंप लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने सीमांत के बीमार लोगों के लिए एक एंबुलेंस की भी व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन


सीमांत के ग्रामीणों ने जो भी मांगे उठाई हैं वो उनका हक है। ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
- ले. जनरल गुरमीत सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें