फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मूनाकोट में बताईं सरकार की चार साल की उपलब्धियां

Tue, 24 Mar 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विकास खंड कार्यालय मूनाकोट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड विकास अधिकारी आशा मेहता की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने, सशक्त भू कानून बनाने और राष्ट्रीय खेलों के आयोजन जैसे कार्यों की जानकारी दी। जोशी ने नकल माफिया पर प्रहार, दंगों से निपटने के लिए सख्त कानून और शीतकालीन यात्रा शुरू करने को भी महत्वपूर्ण बताया। यहां 17 विभागों ने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।
यहां महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बबिता पुनेठा, मनोज सामंत, दीपक लोहिया, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सोहन लाल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सोनी महरा, बाल विकास परियोजना अधिकारी ज्योति महर, वीडीओ प्रवीन बिष्ट, जगदंबा पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें