फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए फिर गरजे सरकारी कर्मचारी

Tue, 01 Apr 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट के बाहर पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर प्रदर्शन करते वि​भिन्न विभागों के कर्
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) की राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शिक्षक कर्मचारियों ने मंगलवार को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का जोरदार विरोध किया। कर्मचारियों ने कहा कि पेंशन उनका हक है और वे इसे लेकर ही रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के लिए 10 अप्रैल को गैरसैंण पहुंचकर आंदोलन करने का एलान भी किया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष विजेंद्र लुंठी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर कहा कि हर कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है लेकिन सरकार उनकी मांग की अनदेखी कर रही है। इस बार भी सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली को दरकिनार कर यूपीएस लागू करने का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो हर कर्मचारी के हितों की अनदेखी है।

प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान यूपीएस के गजट नोटिफिकेशन की प्रतियां भी जलाईं। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन की बहाली नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 10 अप्रैल को गैरसैंण पहुंचकर कर्मचारी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मोहित बिष्ट, प्रदीप भट्ट, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ चंद, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण रावल, जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिला महामंत्री देवराज कन्याल, कोषागार संघ से हेम पांडे, लोनिवि वर्कचार्ज यूनियन के मंडल अध्यक्ष ललित शर्मा आदि कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें