फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अच्छे वाहन चालकों को मिलेगा सम्मान

Tue, 12 Aug 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ परिवहन विभाग ने जनपद में एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया जाएगा। एआरटीओ (प्रवर्तन) शिवांश कांडपाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि नियमों का पालन कर यातायात को सुरक्षित बनाने में सहयोग करने वाले चालकों को प्रोत्साहित किया जाए। अब तक चल रहे चेकिंग अभियानों में नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर कार्रवाई तो होती थी, जबकि नियम पालन करने वालों को सम्मान नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित हों। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान चले व्यापक चेकिंग अभियान में बीते चार दिनों में 122 वाहनों के चालान किए गए और एक वाहन सीज किया गया। यह अभियान त्योहार के समय होने वाली ओवरलोडिंग को रोकने के लिए चलाया गया था। 17 वाहनों का ओवरलोडिंग में चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने सभी वाहन चालकों और आमजन से वाहन में क्षमता से अधिक न बैठाएं और न बैठने की अपील की है। ओवरलोडिंग की सूचना संबंधित विभाग को देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें