फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाष्टमी पर देवी मंदिर जयकारों से गूंजे

Wed, 17 Oct 2018 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में अष्टमी पर्व पर बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नवरात्र की अष्टमी को जिले की शक्तिपीठों में पूजा, अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा। गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर और नाचनी क्षेत्र के होकरा माता के मंदिर में मेले लगे। कई लोगों ने देवी के दर्शन किए।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के उल्का मंदिर, कौशल्या मंदिर, मां जयंती मंदिर, गुरना मंदिर, बेड़ीनाग के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, कोटगाड़ी देवी समेत कई देवी मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों ने व्रत रखकर मां के दर्शन किए।
गंगोलीहाट। हाट कालिका के दरबार में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। बाजार में लगे मेले में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। मंदिर में रात्रि को विशेष पूजा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मां चामुंडा, छिन्नमस्ता, वैष्णवी, अंबिका, शीतला, भवानी मंदिर में भी लोगों का तांता लगा रहा। नाचनी। होकरा मंदिर में सप्तमी की रात से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने रतजगा कर माता की आराधना की। अष्टमी को लोगों का भारी हुजूम मंदिर में पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें