फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीके प्रतियोगिता में कविता, मीना, रजनी रहीं अव्वल

Tue, 17 Mar 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (लोहाघाट) चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट चंपावत के बाराकोट में महिला समाख्या की ओर से लगे किशोरी मेले में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा ने मेले का आगाज किया। इस अवसर पर किशोरियों ने वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। देवकी अधिकारी की अध्यक्षता तथा जेआरपी आनंदी अधिकारी के संचालन में हुई जीके प्रतियोगिता में कविता, रजनी, मीना, भाषण में पूजा विश्वकर्मा, सरिता, अनीता जोशी, मेंहदी प्रतियोगिता में रीतू, पूजा, निर्मला क्रमश: पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान में रहीं। मेले के सभी कार्यक्रम शिक्षाप्रद, कन्याभ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि पर केंद्रित रहे। मेले के आयोजन में जशोदा बिष्ट, ममता देवी, मंजू देवी, हेमलता, लक्ष्मी देवी आदि को उत्कृष्ट सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें