फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की दें जानकारी, तभी रुकेगा कोरोना

विज्ञापन
फोटो- मूनाकोट में कोरोना बचाव की जानकारी देते सोसाइटी के सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। विश्व में तेजी से फैले कोरोना की रोकथाम के लिए मूनाकोट के स्कूलों में जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान में जिला रेडक्रास सोसायटी और सिविल सोसायटी के सदस्यों ने कोराना से लड़ने के लिए बार बार हाथ धोने पर जोर दिया। सोसायटी के सदस्य सुरेंद्र आर्या ने गांव में बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी देने की अपील की। जीआईसी झूलाघाट गौरीहाट, मायालेक, मूनाकोट में पहले दिन बच्चों को सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने के बारे में बताया गया। कोरोना के संबंध में जानकारी देनेे लिए व्हाट्सप नंबर 7302828069 छात्र छात्राओं को दिया गया। अभियान में निर्मला पांडेय, लक्ष्मण धामी, किरन ग्वाल, हेमा कापड़ी, बीना सौन मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें