फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से बंजर पड़ी भूमि को हरा भरा करने के लिए रोपाई लगा रहे प्रवासी

विज्ञापन
रोपाई लगाकर खेत को हरा भरा करते ग्रामीण। संजू पंत डीहीहाट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी (संवाद) डीडीहाट(पिथौरागढ़)। सालों पहले नौकरी की तलाश में महानगर गये उत्तराखंडी परिवार कोरोना के कारण अपने गांव लौटकर अब खेती बाड़ी में ही अपना भविष्य तलाश करने लगे है। डीडीहाट विकासखंड के कौली गराली, भड़ गांव, चौबाटी, देवीसूना, किरौली, खेतार कन्याल सहित 50 से अधिक गांव में कोरोना के कारण हजारों की संख्या में लोग महानगरों की नौकरी छोड़कर अपने गांव आ गये है। इस बीच कई कंपनियों में ताले लगने के कारण पहाड़ के कई युवा बेरोजगार हो गए हैं। गराली गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दान सिंह कन्याल बताते है कि उनके गांव में ही 70 से 100 लोग अपने परिवार के साथ वापस आ गए है। अब सालो से बंजर पड़ी अपनी जमीन को पहले जोतने के बाद अब उसमें रोपाई लगाकर उसे हरा भरा कर रहे है। दिल्ली के होटल में काम करने वाले हरीश कुमार कहते है कि कोरोना के कारण अब वह वापस दिल्ली न जाकर अपने घरों में रहकर खेती करके अपना जीवन निर्वहन करना चाहते है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग को प्रवासी लोगों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें