टनकपुर (चंपावत)। हाईवे पर बिचई के पास अपने भाई के खड़ी 10 वर्षीय बालिका को कार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। बालिका की हालत गंभीर होने पर उप जिला अस्पताल से तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह बिचई के पास कार की टक्कर से नगर निवासी दिया चौड़ाकोटी पुत्री जगदीश चौड़ाकोटी घायल हो गई। घायल को तत्काल उप जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर मोहम्मद उमर ने प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर तत्काल उसे हायर सेंटर रेफर किया। बताया कि बालिका के सिर में गंभीर चोट आई है। अस्पताल स्टाफ को साथ आए लोगों ने बताया कि घायल दिया के दादा हल्द्वानी डायलिसिस कराने के लिए जा रहे थे। वह अपने भाई के साथ हाईवे पर उनको बस तक छोड़ने के लिए आई थी। उसके दादा बस में बैठ कर चले गए। इस बीच वह अपने भाई के साथ सड़क पर थी। तभी कार ने टक्कर मार दी। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच जारी है।