फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरकर बच्ची की मौत

Fri, 04 Sep 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में पहाड़ी से गिरकर 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पुरचुंडी नगर पालिका-5, धानाड़ा की पूर्णिमा बोहरा पुत्री मान सिंह बोहरा गांव के पास पहाड़ी पर बकरियों को चराने गई थी। देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पहाड़ी के नीचे 400 मीटर गहरी खाई में उसका शव मिला। मृतका के चाचा केशव बोहरा ने बताया कि शव को बमुश्किल निकाला गया। पूर्णिमा भूमिराज माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें